Post-Diwali health tips (photo: social media)
Post-Diwali health tipsदिवाली के बाद स्वास्थ्य टिप्स: दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो खुशियों और रोशनी से भरा होता है। इस दौरान हम मिठाइयों और विभिन्न व्यंजनों का भरपूर आनंद लेते हैं, देर रात तक जागते हैं, पटाखे जलाते हैं और कई अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। इसके साथ ही, दिवाली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आता है, गर्मी से ठंड की ओर बढ़ता है। इस समय प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ जाता है। इन सभी कारणों से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी, खांसी, फ्लू, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इसलिए, स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्युनिटी पहले से ही कमजोर है, जैसे बुजुर्ग, बच्चे या जो बार-बार सर्दी-जुकाम का शिकार होते हैं। आइए जानते हैं दिवाली के बाद मौसम के बदलाव के दौरान कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं: आयुर्वेद में कई प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और घरेलू उपायों का उल्लेख है जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जैसे अश्वगंधा तनाव को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। तुलसी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है, जबकि आंवला विटामिन C का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और पाचन को सुधारता है।
2. शरीर का डिटॉक्स करें: त्योहारों के दौरान खाने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इन्हें बाहर निकालना जरूरी है ताकि इम्युनिटी सही बनी रहे। आप ताजे फलों का रस जैसे अनार, संतरा या गाजर का जूस पी सकते हैं और हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें।
3. पाचन को सुधारें: पाचन क्रिया को मजबूत रखना आवश्यक है क्योंकि यही शरीर की असली ताकत है। कमजोर पाचन से शरीर पोषक तत्वों को ठीक से नहीं ले पाता, जिससे इम्युनिटी कम हो जाती है। पाचन को सुधारने के लिए गर्म पानी या हर्बल चाय का सेवन करें और अपने भोजन में हींग, जीरा, अदरक जैसे मसालों का उपयोग करें।
4. मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें: तनाव भी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। दिवाली की भागदौड़ के बाद थकान और नींद की कमी हो जाती है। इसलिए रोजाना 10 से 15 मिनट मेडिटेशन और योग करना आवश्यक है। इससे तनाव कम होता है, नींद में सुधार होता है, मानसिक शांति मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
5. घरेलू नुस्खों का पालन करें: सुबह उठकर खाली पेट हल्दी का पानी या आंवला जूस पीना चाहिए। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपका पाचन सही रहता है और पोषक तत्व आसानी से अवशोषित होते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
You may also like
Surya Ghar Bijli Yojana : सोलर पैनल पर सरकार दे रही ₹50,000 तक की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
SBI RD Scheme : हर महीने थोड़ी राशि जमा करके बनाएं बड़ा फंड, जानें कैसे
पॉकेट मनी के लालच में शुरू किया था कपड़े उतारना,` लगी ऐसी लत बन गई एडल्ट स्टार, आज करोड़ों में खेलती है
AUS vs IND 2025: विराट कोहली और रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया तैयारियों पर पूर्व दिग्गज ने पूछे तीखे सवाल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं